यूरिक एसिड बढ़ना
रक्त में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना का क्या मतलब होता है?
रक्त में बहुत अधिक यूरिक एसिड बढ़ने को चिकित्सीय भाषा में हाइपरयूरिसीमिया (Hyperuricemia) कहा जाता है। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई बीमारियां हो सकती हैं, जैसे गाउट (आर्थराइटिस का एक दर्दनाक रूप)। यह समस्या अन्य स्वास्थ्य स्थितियों जैसे हृदय रोग, शुगर और किडनी रोग से भी सम्बंधित है।
(और पढ़ें - हृदय रोग का उपचार)
आपके द्वारा खाए गए भोजन और शरीर की कोशिकाओं के टूटने की प्राकृतिक प्रक्रिया के द्वारा यूरिक एसिड बनता है।
गुर्दे खून में से अधिकतर यूरिक एसिड को साफ कर देते हैं, जो फिर मूत्र के माध्यम से शरीर से बहार निकल जाता है। इसके अलावा यूरिक एसिड का कुछ भाग मल के द्वारा भी शरीर से बाहर निकलता है। लेकिन इसके अधिक बनने की स्थिति में किडनी रक्त से इसको हटा नहीं कर पाती है। इसके चलते रक्त में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है।
(और पढ़ें - यूरिन टेस्ट कैसे किया जाता है)
रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में ठोस क्रिस्टल (crystal) बन सकते हैं। इसकी वजह से गाउट रोग हो सकता है, जो कि बहुत दर्दनाक होता है। अगर गोउट का इलाज न किया जाए तो यह यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों और उनके आसपास के ऊतकों में एकत्रित होकर एक गांठ का रूप ले लेते हैं। इस गाँठ को चिकिस्त्सिये भाषा में "टोफी" (Tophi) कहा जाता है। यूरिक एसिड बढ़ने से गुर्दे की पथरी या गुर्दे खराब होने की समस्या हो सकती है।
(और पढ़ें - गठिया के घरेलू उपाय)
रक्त में यूरिक एसिड के स्तर का पता लगाने के लिए 'ब्लड यूरिक एसिड टेस्ट' किया जाता है।
यूरिक एसिड अधिक होने के प्रकार - Types of High Uric Acid Levels in the Blood in Hindi
रक्त में यूरिक एसिड का उच्च स्तर के चरण - Stages of High Uric Acid Levels in the Blood in Hindi
यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण - High Uric Acid Symptoms in Hindi
यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण - High Uric Acid Symptoms in Hindi
रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं ?
ऐसा हो सकता है कि यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको कोई लक्षण न हों।
यदि आपके रक्त में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज़्यादा है और आप ल्यूकेमिया या लिम्फोमा के लिए कीमोथेरेपी ले रहे हैं, तो आपको गुर्दे की समस्याएं हो सकती हैं या गठिया हो सकता है। (और पढ़ें - गठिया के लिए योग)
यदि आपको कैंसर है और आपके रक्त में यूरिक एसिड ज्यादा है, तो आपको बुखार, ठंड लगना व थकान हो सकती है। (और पढ़ें - कैंसर में क्या खाएं)
यदि यूरिक एसिड आपके जोड़ों में जमा हो रहा है, तो आपको गाउट की समस्या शुरू हो सकती है। ध्यान रहे कि गाउट रोग तब भी हो सकता है जब यूरिक एसिड का स्तर नार्मल हो। (और पढ़ें - जोड़ों में दर्द के घरेलू उपाय)
आपको गुर्दे की समस्याएं हो सकती हैं (किडनी स्टोन के कारण)। (और पढ़ें - पथरी में क्या नहीं खाना चाहिए)
आपको पेशाब करने में समस्या शुरू हो सकती हैं।
(और पढ़ें - पेशाब में दर्द क्यों होता है)
यूरिक एसिड बढ़ने का कारण - High Uric Acid Level Causes in Hindi
यूरिक एसिड बढ़ने का कारण - High Uric Acid Level Causes in Hindi
रक्त में यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?
रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे -
अनुवांशिकता।
इंसुलिन विरोध।
शरीर में आयरन ज़्यादा होना। (और पढ़ें - आयरन टेस्ट क्यों किया जाता है)
हाई ब्लड प्रेशर। (और पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर में परहेज)
थायराइड जयादा या कम होना। (और पढ़ें - थायराइड में परहेज)
गुर्दो की खराबी। (और पढ़ें - किडनी को खराब करने वाली आदतें)
मोटापा। (और पढ़ें - मोटापा कम करने के उपाय)
गलत आहार।
अधिक मात्रा में शराब पीना।
(और पढ़ें - शराब की लत का इलाज)
रक्त में यूरिक एसिड के उच्च स्तर के कारणों को तीन प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है - यूरिक एसिड का अधिक बनना, यूरिक एसिड का शरीर से बहार निकलना कम होना और मिश्रित प्रकार।
यूरिक एसिड ज्यादा बनना: इसका कारण आहार में प्यूरिन (Purine) ज्यादा होना।
यूरिक एसिड का शरीर से बहार निकलना कम होना: इसका कारण हैं किडनी रोग, कुछ दवाएं और यूरिक एसिड की जगह अन्य अणुओं का शरीर से बाहर निकलना।
मिश्रित प्रकार: इसके कारण हैं अधिक शराब पीना, आहार में अधिक फ्रुक्टोज (fructose; एक प्राकर की शक्कर जो खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से होती है) होना और भुखमरी।
(और पढ़ें - किडनी फंक्शन टेस्ट)
रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने का जोखिम किन कारकों की वजह से ज्यादा हो जाता है?
किसी को भी यह समस्या हो सकती है, लेकिन महिलाओं की तुलना में पुरुषों में यह अधिक आम है और उम्र के साथ इसके होने का जोखिम बढ़ जाता है।
इसके जोखिम कारक निम्नलिखित हैं -
शराब पीना। (और पढ़ें - शराब पीने के नुकसान)
कुछ दवाएं, विशेषकर हृदय रोग की दवाएं। (और पढ़ें - हृदय को स्वस्थ रखने वाले आहार)
लीड के संपर्क में आना।
कीटनाशक के संपर्क में आना।
गुर्दे की बीमारी। (और पढ़ें - किडनी इन्फेक्शन का इलाज)
हाई ब्लड प्रेशर। (और पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर डाइट चार्ट)
रक्त में ग्लूकोज ज्यादा होना।
थायराइड कम होना (हाइपोथायरायडिज्म)। (और पढ़ें - थायराइड फंक्शन टेस्ट)
मोटापा।
बहुत अधिक शारीरिक श्रम करना।
(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए डाइट टिप्स)
यूरिक एसिड बढ़ने से कैसे रोकें - How to prevent high uric acid level in blood in Hindi
यूरिक एसिड बढ़ने पर जांच - Diagnosis of High Uric Acid in Hindi
यूरिक एसिड बढ़ने पर जांच - Diagnosis of High Uric Acid in Hindi
रक्त में यूरिक एसिड के उच्च स्तर का निदान कैसे होता है ?
रक्त में यूरिक एसिड के स्तर मापने के लिए आपके डॉक्टर क्रिएटिनिन के स्तर को मापने के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण कर सकते हैं।
(और पढ़ें - कैल्शियम यूरिन टेस्ट)
इस परीक्षण में रक्त आमतौर पर आपके हाथ की नस से लिया जाता है, ज़्यादातर आपकी कोहनी के अंदर की तरफ या आपके हाथ के पीछे की तरफ से। यूरिक एसिड सामान्य रूप से आपके मूत्र में पाया जाता है, क्योंकि आपके शरीर में इसका उत्सर्जन होता है।
यदि आपके रक्त में यूरिक एसिड का स्तर पाया जाता है, तो आपके डॉक्टर 24-घंटे के मूत्र संग्रह का आदेश दे सकते हैं।
(और पढ़ें - ब्लड टेस्ट कैसे होता है)
इस मूत्र परीक्षण को फिर से प्यूरिन-प्रतिबंधित आहार के बाद दोहराया जाता है, जो यह निर्धारित करने में सहायता करता है कि क्या -
आप बहुत अधिक उच्च-प्यूरीन मात्रा वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं।
आपका शरीर बहुत यूरिक एसिड बना रहा है।
आपका शरीर पर्याप्त यूरिक एसिड नहीं निकाल रहा है।
(और पढ़ें - स्टूल टेस्ट क्या है)
यदि आपको गाउट के लक्षण हो रहे हैं, तो आपके डॉक्टर आपके जोड़ों में निर्मित किसी भी तरल पदार्थ का परीक्षण करना चाहेंगे। यह जोड़ों से द्रव को निकालने के लिए एक बारीक सुई के माध्यम से किया जाता है। यह द्रव एक प्रयोगशाला में भेजा जाता है, जहां यूरिक एसिड क्रिस्टल के किसी भी सबूत के लिए इसकी जांच की जाती है। इन क्रिस्टल की उपस्थिति गाउट को इंगित करती है।
(और पढ़ें - यूरिक एसिड टेस्ट)
यूरिक एसिड बढ़ने का इलाज - Uric Acid ka ilaj in Hindi
यूरिक एसिड बढ़ने का इलाज - Uric Acid ka ilaj in Hindi
रक्त में यूरिक एसिड के उच्च स्तर का इलाज क्या होता है ?
यदि आपके रक्त में यूरिक एसिड का स्तर ज़्यादा होता है तो आपके डॉक्टर इलाज के लिए आपको निम्नलिखित दवाएं दे सकते हैं -
गैर-स्टेरायडल एंटी-इन्फ्लैमेटरी (एनएसएडी) दवाएं और टाइलनॉल
नैप्रोक्सेन सोडियम और इबुप्रोफेन गाउट संबंधी दर्द से राहत प्रदान कर सकते हैं। गाउट उच्च यूरिक एसिड के स्तर का परिणाम हो सकता है। (और पढ़ें - गठिया के लिए योग)
यदि आप कैंसर या कीमोथेरेपी के कारण एनएसएडी दवाएं नहीं ले सकते हैं, तो आपको एसिटामिनोफेन दी जा सकती है। (और पढ़ें - गुर्दे के कैंसर का इलाज)
यह महत्वपूर्ण है कि टाइलनॉल की बताई गयी दैनिक खुराक से अधिक न लें क्योंकि यह लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है।
(और पढ़ें - लिवर खराब होने के कारण)
यूरिकोसुरिक दवाएं
ये दवाएं यूरेट के पुर्नअवशोषण को अवरुद्ध करती हैं, जो यूरिक एसिड क्रिस्टल को आपके ऊतकों में जमा होने से रोक सकता है। यूरिकोसुरिक ड्रग्स के उदाहरणों में प्रोबेनेसिड और सल्फाइन पायराज़ोन शामिल हैं।
(और पढ़ें - गठिया के घरेलू उपाय)
ज़ेनथिन ऑक्सीडेज इनहिबिटर
एलोप्यूरिनॉल जैसे ज़ेनथिन ऑक्सीडेज इनहिबिटर, गाउट से बचाव करते हैं। हालांकि, यह दर्दनाक जोड़ो के सूजन के दौरान आपके लक्षणों को और खराब कर सकते हैं। (और पढ़ें - सूजन का इलाज)
एलोप्यूरिनॉल, कीमोथेरेपी और ट्यूमर रोग सिंड्रोम से जुड़ी जटिलताओं को रोकने के लिए ल्यूकेमिया या लिंफोमा के दौरान भी इसे दिया जा सकता है। (और पढ़ें - ब्लड कैंसर ट्रीटमेंट)
आपकी बीमारी के परिणामस्वरूप रक्त में यूरिक एसिड के उच्च स्तर से यूरिक एसिड आपके गुर्दे में एकत्रित हो सकती है और आपके गुर्दे के असफल होने का कारण बन सकती है।
(और पढ़ें - गुर्दे की प्रत्यारोपण सर्जरी)
यूरिक एसिड बढ़ने से क्या होता है - High Uric Acid Complications in Hindi
यूरिक एसिड बढ़ने से क्या होता है - High Uric Acid Complications in Hindi
रक्त में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से क्या परेशानियां होती हैं?
रक्त में यूरिक एसिड के उच्च स्तर की जटिलताएं निम्नलिखित हैं -
गाउट।
एक्यूट यूरिक एसिड नेफ्रोपैथी।
यूरिक एसिड नेफ्रोलिथियासिस (nephrolithiasis)।
क्रॉनिक गुर्दे की बीमारी।
(और पढ़ें - परक्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी)
रक्त में यूरिक एसिड का उच्च स्तर में परहेज़ - What to avoid during High Uric Acid Levels in the Blood in Hindi?
रक्त में यूरिक एसिड का उच्च स्तर में क्या खाना चाहिए? - What to eat during High Uric Acid Levels in the Blood in Hindi?
No comments:
Post a Comment